Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार के बोडाहेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले...

हरिद्वार के बोडाहेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर, कई हुए घायल

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुरानी पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। काफी देर तक ईंट पत्थर फेंके गए, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट और पथराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में गांव की सड़क, ईंट पत्थरों से पटी नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे पर प्रहार करते हुए जमकर मारपीट होती रही।
अचानक से मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। पत्थरबाजी में भी कई लोगों को चोटें आई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गांव में तनाव का माहौल नजर आ रहा है। दोनों पक्षों के लोग गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। पत्थरबाजी में दोनो पक्षों के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुची ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस को देख मारपीट करने वाले कई लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। मौके से कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments