Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डचौखुटिया सिमलखेत में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

चौखुटिया सिमलखेत में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

अल्मोड़ा। जनपद के विकासखंड चौखुटिया अंतर्गत सिमलखेत ग्राम सभा के तोक पुराना लोहबा में लंबे समय से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार तड़के पिंजरे में तेंदुए के फंसने की घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। यह तेंदुआ पिछले काफी समय से इलाके में सक्रिय था और कई बार गौशालाओं पर हमला कर गौवंश समेत अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका था।
सिमलखेत और आसपास के गांवों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल था। खासकर रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। ग्रामीणों को आशंका थी कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी व्यक्ति पर भी हमला कर सकता है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने पुराना लोहबा तोक में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।
सोमवार की सुबह तड़के तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उसकी दहाड़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया। वन क्षेत्र अधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि यह तेंदुआ सिमलखेत क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था और कई बार गौशालाएं तोड़कर गौवंश को नुकसान पहुंचा चुका था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पिंजरा लगाया गया, जो सफल रहा।
पकड़े गए तेंदुए को रेस्क्यू कर द्वाराहाट रेंज कार्यालय भेजा गया है, जहां से उसे आगे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की भी जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। द्वाराहाट रेंज क्षेत्र में कुल तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, जिनमें दो तेंदुओं और एक भालू के लिए हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments