Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया...

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू

देहरादून: हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय देवपुरा, ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के लिए नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर जमा हो रहे हैं।

नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। वहीं, डीएम रुड़की ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों को जमा करने की प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे। उधर, बताया जा रहा है कि भाजपा आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

इस बारे में आरओ ब्रजेश तिवारी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर एक-एक एआरओ तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड एक नंबर से 15 तक के लिए एक नामांकन काउंटर, 16 से 30 के लिए दूसरा और 31 से 44 वार्ड नंबर के लिए तीसरा काउंटर बनाया गया है।

वहीं, पंचायत चुनाव के लिए भाजपा आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। समिति ने पैनल की रिपोर्ट सौंप दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज इस पर निर्णय ले सकते हैं। इसमें विधायकों व पूर्व विधायकों और उनके परिजनों को टिकट न देने पर भी विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments