Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअरविंद केजरीवाल का ऐलान, देश में 7 सितंबर को शुरू होगा ‘मेक...

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, देश में 7 सितंबर को शुरू होगा ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान

देहरादून: आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने देश में ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान शुरु करने का एलान किया हैं| दिल्ली के मुख्यमंत्री सात सितंबर को हरियाणा के हिसार जिले से इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।

सीएम ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को हम जल्द ही जाम मुक्त करेंगे। आज पीडब्लूडी के साथ बैठक कर पूरे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। ऐसे कोरिडोर जहां ज्यादा जाम लगता है उन्हें जाम-मुक्त करने के लिए वहां सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर अंडरपास, फ्लाई ओवर और फुटओवर ब्रिज बनाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments