Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...
Facebook Instagram Twitter Vimeo Youtube
  • News
  • Fashion
  • Gadgets
  • Lifestyle
  • Video
Search
Logo

[t4b-ticker]

Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, March 7, 2026
Sign in / Join
  • Home
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • ज्योतिष परामर्श /Astro Advice
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • पर्यावरण
  • पर्यटन
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसीआईएल में कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने को किया 10 किमी की...
उत्तराखण्डविविध

टीएचडीसीआईएल में कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने को किया 10 किमी की मैराथन वॉक का आयोजन

News Desk
By News Desk
30/03/2024
Share
WhatsApp
Facebook
Twitter

    ऋषिकेश। टीएचडीसीआईएल ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं उनकी फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10-10 किमी. की दो-दिवसीय मैराथन वॉक का आयोजन किया। उक्त मैराथन वॉक निगम के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में की गई। यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति प्राथमिकता और कर्मचारियों की फिटनेस को बनाए रखने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इस अवसर पर आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने मैराथन के उद्देश्य पर बल देते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा जाती है तथा साथ ही कार्य के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता है जिससे उनके मनोबल मे वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि मैराथन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के माध्यम से टीएचडीसीआईएल न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करती है, बल्कि इससे कर्मचारियों के बीच सौहार्द और टीम भावना उत्पन्न होती है। संगठन द्वारा किये गए ऐसे प्रयास स्वस्थ कार्यबल में योगदान करते हैं और कर्मचारियों की देखभाल करने के कंपनी के लोकाचार को सुदृढ़ करते हैं।शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में मैराथन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि टीएचडीसीआईएल द्वारा आयोजित की गई यह मैराथन टीएचडीसीआईएल परिवार के लिए एक अनूठा अनुभव है। उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए टीएचडीसीआईएल के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की तथा कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने के सर्वोपरि महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के हर प्रकार के कल्याण के लिए संगठन अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता का निर्वाह कर रहा है। श्री सिंह ने कर्मचारियों को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और अनुकरणीय मानव संसाधन प्रथाओं को लागू करने में टीएचडीसीआईएल के नेतृत्व को उजागर किया। श्री सिंह ने कहा कि विभिन्न कर्मचारी कल्याण पहलों को बढ़ावा देने में टीएचडीसीआईएल एक अग्रणी और रोल मॉडल की भूमिका निभा रही है। यह मैराथन ऐसी मानव संसाधन पहलों की श्रृंखला में से एक है जिसका उद्देश्य कार्य-जीवन संतुलन और सकारात्मक कार्य के माहौल को बढ़ावा देना है। उन्होंने कर्मचारी कल्याण को बढ़ाने में सर्वोत्तम मानव संसाधन पहलों की श्रृंखला के महत्व को रेखांकित किया और संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए टीएचडीसीआईएल के समर्पण को भी रेखांकित किया। यह मैराथन पूरे टीएचडीसी परिवार के लिए स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक सामूहिक कदम है जो कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।————————————————

    Share
    WhatsApp
    Facebook
    Twitter
      Previous article
      सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
      Next article
      पीएम मोदी व जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरों को लेकर भाजपा ने संयोजक नियुक्ति किए
      News Desk
      News Desk
      RELATED ARTICLES
      उत्तराखण्ड

      चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज

      06/03/2026
      उत्तराखण्ड

      आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

      06/03/2026
      उत्तराखण्ड

      गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

      06/03/2026
      - Advertisment -

      Most Popular

      चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज

      06/03/2026

      आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

      06/03/2026

      गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

      06/03/2026

      सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

      06/03/2026
      Load more

      Recent Comments

      EDITOR PICKS

      चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज

      06/03/2026

      आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

      06/03/2026

      गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

      06/03/2026

      POPULAR POSTS

      देशविरोधी राजनीति के खिलाफ, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल

      22/02/2026

      भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का राहुल गाँधी पर करारा हमला

      09/02/2026

      तुष्टिकरण के फार्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्षः चौहान

      19/01/2026

      POPULAR CATEGORY

      • उत्तराखण्ड11864
      • विविध7365
      • राजनीति903
      • अपराध753
      • राष्ट्रीय742
      • स्वास्थ्य213
      • धर्म-संस्कृति202
      • हादसा167
      Logo

      ABOUT US

      Uttaranchalkioar.com is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © Designed and Developed by Web Media Solution

      • Home
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • ज्योतिष परामर्श /Astro Advice