Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधडकैती की योजना बनाते 11 गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते 11 गिरफ्तार

देहरादून :नेहरू कालोनी थाना पूलिस ने डकैती के योजना बनाते हुए उत्तर प्रदेश के गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।  नेहरु कालोनी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि मोथोरावाला सीवर प्लांट के पास 10 से 12 लोग इक्ट्ठा होकर किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय पुत्र गोली, सोनू पुत्र बरसाती, अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ, श्रवण कुमार पुत्र आशाराम, अमन कुमार पुत्र नीरज वर्मा, लवकुश पुत्र अंगद, रणजीत पुत्र यज्ञ राम, त्रिलोकी पुत्र नारायण, धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार, रामपाल पुत्र राजेन्द्र व मनीष पुत्र जसराम निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस नपे छर्रे वाली 2 पिस्टल, 2 खुखरी, 28 मोबाइल फोन व 38810 रूपये नगद बरामद किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments