Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को टेलीविजन सेट भेंट किए

सरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को टेलीविजन सेट भेंट किए

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गत वर्ष 2022 में सरखेत में आई देवीय आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविजन सेट वितरित किए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन आपदा के बाद सरकार प्रभावितों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, यह बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी ईमानदारी से इस कार्य को कर रही है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर भी ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, अनुज कौशल, संध्या थापा, संजय कोटवाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे। इन प्रभावित 12 परिवारों को प्रदान की गई सहायता के तौर पर टेलीविजन – करण सिंह, विक्रम सिंह पंवार, मनोज पंवार, दीपक पंवार, दिनेश सिंह कैंतुरा, सुरेश, सुभाष, गया देवी, राजेश, संजय कुमार, सोहनलाल, दिनेश कोटवाल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments