Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Sunday, August 16, 2026
Homeउत्तराखण्डग्राम पंचायत पुनर्गठन, परिसीमन प्रस्तावों के सम्बन्ध प्राप्त दावे व आपत्तियों की...

ग्राम पंचायत पुनर्गठन, परिसीमन प्रस्तावों के सम्बन्ध प्राप्त दावे व आपत्तियों की हुई सुनवाई

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में ग्राम पंचायत के पुनर्गठन एवं परिसीमन हेतु प्राप्त प्रस्तावों के सम्बन्ध प्राप्त दावे आपत्तियों को सुना। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड कालसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत दोऊ-खेरवा, सहसपुर अन्तर्गत छरबा, रायपुर अन्तर्गत ग्राम रैनीवाला-खैरीमानसिंह, शेरागांव-कैरवान करनपुर, सौड़ा के मजरा बनगांव, विकासखण्ड चकराता के राजस्व ग्राम मैपावटा के ग्रामवासी से ग्रामों की परिसीमन से सम्बन्धी आपत्तियों के सम्बन्ध में दोनो पक्षों को सुना।
इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र की समस्या स भीे जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश सम्ब्न्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खण्ड विकास अधिकारी रायपुर अपर्णा बहुगुणा, खण्ड विकास अधिकारी कालसी, सहसपुर, चकराता सहित सम्बन्धित ग्राम सभा के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments