Latest news
केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधदुष्कर्म की शिकार 13 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को दिया...

दुष्कर्म की शिकार 13 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को दिया जन्म

देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रेमनगर के बिधौली से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बिधौली के एक शादीशुदा युवक ने कई महीनों तक 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे का खुलासा तब हुआ जब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई जिसके बाद पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रेम नगर के थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता कुछ महीनों पहले अपने परिवार के साथ बिधौली में किराए पर रहती थी। वह कक्षा एक की छात्रा है। परिवार में उसके दिव्यांग पिता व माता है, पीड़िता की मां ही कामकाज करके घर का भरण पोषण करती है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म की यह दर्दनाक घटना का प्रारंभ कोरोना की दूसरी लहर में लगे कोविड कर्फ्यू के दौरान प्रारंभ हो गई थी।

बिधौली के ही निवासी पंकज बिष्ट द्वारा किशोरी के साथ लगातार कई महीने तक दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने किशोरी और उसके परिवार को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किशोरी का परिवार डर गया और हाथीबड़कला में शिफ्ट हो गया। लेकिन रविवार को अचानक जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया तब उसके 4 महीने गर्भवती होने की बात सामने आई। इलाज के दौरान किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित पंकज बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments