Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधगोवा से 17 करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार हुआ आरोपी दून में...

गोवा से 17 करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार हुआ आरोपी दून में गिरफ्तार

देहरादून। गोवा में करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हुए नटवरलाल को एसटीएफ उत्तराखण्ड व गोवा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर राजधानी दून से गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों उत्तराखण्ड एसटीएफ को गोवा पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया था कि नार्थ गोवा जनपद के पोरवोरिम पुलिस स्टेशन में बीती 29 दिसम्बर को 17 करोड़ की धोखाधड़ी सम्बन्धित मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी अशोक कुमार मोर्या पुत्र ओरियम मोर्या निवासी बशरतपुर, शाहपुर गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, हॉल निवासी लक्ष्मी निवास फ्लैट नं. 472, मेरसेस संत क्रूज नोर्थ गोवा फरार चल रहा था वह उत्तराखण्ड राज्य मे छिपा हुआ है। जिस पर एसटीएफ व गोवा पुलिस द्वारा उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस कर उसे बीती शाम राजरानी वैडिंग प्वाईंट सेवला खुर्द थाना पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि आरोपी अशोक कुमार मोर्या अदिति कंस्ट्रक्शन कम्पनी गोवा में एकाउन्ट कार्यालय में नियुक्त था। जिसके द्वारा कई वर्षाे तक कम्पनी में काम करते हुये फर्जी तरीके से कम्पनी के 17 करोड रूपये अपने शेयर मार्केट एकाउन्ट में ट्रान्सफर कर लिये तथा अपने परिवार के साथ सभी मोबाईल नम्बर बन्द करके फरार हो गया था। आरोपी के उत्तराखंड में आने और छिपे होने की सूचना गोवा पुलिस द्वारा एस.टी.एफ. उत्तराखण्ड से साझा की गई। जिस पर उत्तराखण्ड एस.टी.एफ. व गोवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की सटीक जानकारी जुटाकर बीती शाम उसे राजरानी वैडिंग प्वाईंट सेवला खुर्द थाना पटेल नगर से गिरफ्तार कर उसे गोवा पुलिस को सुपुर्द किया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments