Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने किया गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने किया गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण

गुवाहाटी/देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. धन सिंह रावत ने अपने दो दिवसीय असम भ्रमण के दौरान आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से वहां की शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले डा. रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री महंता की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी साझा की।असम के दो दिवसीय राजकीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता से शिष्टाचार भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री महंता ने इस दौरान डॉ. रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत उन्होंने गुवाहाटी में स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने अपने राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में डॉ. रावत ने उत्तराखंड में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 54 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं जबकि 65 लाख से अधिक लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) बनाई जा चुकी है। इसके अलावा राज्य में क्षय रोग नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान, रक्तदान अभियान पर बेहतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही पंचायत स्तर पर सीएचओ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता एवं गैर संचारी रोगों की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव एवं बाल मृत्यु दर में बेहतर सुधार हुआ है। डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड व असम स्वास्थ्य विभाग कुछ योजनाओं पर आपस में मिलकर कार्य करेंगे। बैठक के उपरांत डॉ. रावत ने असम के स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज गुवाहाटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक, चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ से मिलकर बातचीत भी की। डा. रावत ने कहा कि गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है जहां पर सफाई व्यवस्था को पूर्ण रूप से आउट सोर्स किया गया है, जिसको उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में भी लागू करने पर विचार किया जायेगा। इस दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य असम, अविनाश जोशी, संयुक्त सचिव परिणीति, इंद्राणि लसकर, अबुल चौधरी, निदेशक स्वास्थ्य मनोज चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments