Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रत्याशी ना मिलने पर उक्रांद की 17 सीटे खाली, शेष सीटों पर...

प्रत्याशी ना मिलने पर उक्रांद की 17 सीटे खाली, शेष सीटों पर सहयोगी दलों का करेंगे समर्थन

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल नामांकन के अंतिम दिन भी सभी सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में असमर्थ रही। उक्रांद गुरुवार तक सिर्फ 49 सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा कर पाया था। शेष सीटों के लिए कहा जा रहा था कि नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।प्रत्याशी ना मिलने के कारण उक्रांद सिर्फ 51 सीटों पर ही उम्मीदवार उतार पाने में सक्षम रही। नामांकन के अंतिम दिन भी पार्टी ने मात्र दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेI जिसमे रानीखेत से तुला सिंह तड़ियाल और मसूरी से शकुंतला रावत के नाम की घोषणा की गई। इसके आलावा शेष बची 17 सीटों पर किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है किइन शेष बची 17 सीटों पर उक्रांद को चुनाव लड़ने के लिए उपर्युक्त प्रत्याशी ही नहीं मिले। जिसके बाद उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि शेष सीटों पर सहयोगी दलों को समर्थन दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय ताकतों के समर्थन में उक्रांद साथ खड़ी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments