Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार विजिलेंस को मजबूत बनाने के लिए बनाएगी दो करोड़ का...

धामी सरकार विजिलेंस को मजबूत बनाने के लिए बनाएगी दो करोड़ का रिवॉल्विंग फंड

देहरादून: राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है I जिसके चलते विजिलेंस को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो करोड़ के रिवॉल्विंग फंड की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री धामी बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए I इस दौरान उन्होंने चार व्हिसलब्लोअर्स को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार विजिलेंस की सुविधाओं में और इजाफा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जाएगा। इसके ढांचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प है। 2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए लांच किए गए 1064 हेल्पलाइन नंबर पर अभी तक पांच हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जनसमस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड का सपना

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं  पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments