Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचकराता के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो...

चकराता के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

देहरादून। चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को एसडीआरएफ की टीम खाई से निकाला। तहसील क्षेत्र के लेबरा गांव से शनिवार सुबह बुधेर की ओर जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लेबरा गांव निवासी गजेंद्र पुत्र तुलसी (22), सुमित पुत्र नैनू (21), गुड्डू पुत्र नदियां (30) , प्रकाश पुत्र टोलू (26) किसी काम से बुधेर की ओर जा रहे थे। बुधेर मोटर मार्ग के डांडा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार गुड्डू ( 30) और प्रकाश (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता भेजा गया। राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments