Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदून-पांवटा हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन...

दून-पांवटा हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

देहरादून। निर्माणाधीन दून-पांवटा फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरपुर और हसनपुर के बीच दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना पुलिस को दून-पांवटा फोर लेन पर दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों बाइक में दो-दो युवक सवार थे। बताया कि दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के मानपुर देवड़ा निवासी सुमित (26) पुत्र मामचंद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सहसपुर के बद्री पुर निवासी राजू (20) पुत्र सोमा, दीपक (21) और शेरपुर निवासी हुकुमचंद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक शेरपुर से धर्मावाला की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी बाइक धर्मावाला से शेरपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और टक्कर हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments