Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरीठासाहिब के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी,25 घायल,सात गंभीर

रीठासाहिब के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी,25 घायल,सात गंभीर

चंपावत: देर रात चंपावत-टनकपुर हाईवे पर रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क में पलट गई। हादसे में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। गंभीर चोट होने पर सात यात्रियों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे।

रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख तीर्थ यात्रियों की बस संख्या-पीबी 03बीएल, 6231 रात दस बजे के करीब धौन से एक किमी आगे चंपावत की ओर रोड में पलट गई। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें सात को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को रात में ही एबुंलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 18 तीर्थ यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आनन-फानन में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल तीर्थयात्रियों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सभी यात्री जिला रोपड़ रूपनगर पंजाब के रहने वाले हैं। गुरुद्वारा रीठसाहिब के दर्शन करने के बाद वे वापस पंजाब लौट रहे थे। बस पलटने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments