Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधसोई हुई मां की गोद से मासूम का अपहरण

सोई हुई मां की गोद से मासूम का अपहरण

हरिद्वार: मां की गोद से अपहृत हुए मासूम की तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विजयनगर गाजियाबाद से एक परिवार पांच दिन पहले हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार रात पूरा परिवार सिटी कंट्रोल रूम के बगल स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर में सो गया। उसी दौरान रेखा की गोद में सो रहे सात महीने के बेटे अभिजीत का किसी ने अपहरण कर लिया।

तड़के चार बजे आंख खुलने पर बेटा गायब मिला तो परिवार ने उसकी तलाश की। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश किया। सोमवार सुबह चार अलग-अलग टीमों को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments