Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी के 27 युवा अधिकारी पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधारा में...

आईटीबीपी के 27 युवा अधिकारी पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधारा में हुए शामिल

देहरादून। मसूरी में पासिंग आउट परेड के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चैकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। हमारे सैनिक देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण स्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
बता दें कि एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी, जीडी व छह माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 सहायक सेनानीध् चिकित्सा, एक सहायक सेनानीध् वैट, तीन महिला सहायक सेनानीध् चिकित्सा, बल की मुख्य धारा में शामिल हुए।
 इन अधिकारियों को युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। पास आउट होने वाले अधिकारियों में राजस्थान से चार, महाराष्ट्र से तीन, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश से दो-दो ,आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, तमिलनाडू, तेलगांना, कर्नाटक, लेह लद्दाख, एवं असम से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।
———————————————

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments