Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्कूलों में 29 को होगा प्रधानमंत्री कार्यक्रम का प्रसारण

स्कूलों में 29 को होगा प्रधानमंत्री कार्यक्रम का प्रसारण

देहरादून। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 29 जनवरी को सभी विद्यालयों में सीधा प्रसारण होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, सभी राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, डायट, एससीईआरटी एवं विभागीय कार्यालयों में इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों में टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। निर्देश में कहा गया है कि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि से भी कार्यक्रम को देखा व सुना जा सकता है। प्रदेश में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इसके लिए सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डो, एयरपोर्ट, पर्यटक स्थलों आदि स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments