Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून के साथ ही सख्त...

जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून के साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून किया गया लागू: CM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी बहुत ऐतिहासिक है क्यूंकि 22 जनवरी को एक ऐसा कार्य हुआ, जिसका हमें 500 साल से ज्यादा समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि अनेकों लोगों के बलिदान के बाद राम मंदिर का निर्माण हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीती 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में हमारी सरकार ने कई बड़ी चुनौतियों पर पार पाया है। राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून को लागू करने के साथ ही साथ अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करते हुए हमारी सरकार के द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाने के साथ ही उत्तराखंड की महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कहे अनुसार हम 21 वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों को तैयार करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चंद्रगुप्त विक्रम, तरुण शर्मा, मुकेश गोयल, डॉ एस फारूख आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments