Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश कृषि मंडी की 3 दुकानों पर लगी आग ,लाखों का सामान...

ऋषिकेश कृषि मंडी की 3 दुकानों पर लगी आग ,लाखों का सामान खाक

देहरादून: हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर देर रात तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान पूरी तरह से खाक हो गया। दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया|

जानकारी के अनुसार कोयल ग्रांट तिराहे के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर एक फल की दुकान में रात करीब 1.15 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकानों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने तीन दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से करीब एक घंटे में अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित दुकानदारों ने साजिश के तहत दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। दुकानदारों ने कहा कि पहले भी कई बार दुकानों में आग लग चुकी है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दुकानों में आग लगने से पहले दुकानदार चाचा भतीजे में जबरदस्त बहस हुई थी। भतीजे ने सभी दुकानों में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक रात में दुकानों में आग लग गई। मामले में फिलहाल पुलिस के शक की सुई भतीजे पर ही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments