Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयनूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी में भड़की हिंसा मामले में...

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी में भड़की हिंसा मामले में अब तक 304 लोग गिरफ्तार, योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

देहरादून: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिल रही हैI उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भड़की ह‍िंंसा के मामले में अबतक 304 आरोप‍ितों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैंI

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में अब तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। प्रदेश को दंगों करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश दिए हैंI मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अब हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है।

अब तक गिरफ्तार किये गए लोगों में प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया क‍ि ह‍िंंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आज प्रयागराज में ह‍िंंसा के आरोप‍ित जावेद के घर पर भारी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ज‍िसके तहत उसके मकान के अवैध ह‍िस्‍से का ध्‍वतीकरण क‍िया गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments