Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड31 जुलाई को होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना

31 जुलाई को होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य 31 जुलाई को संपन्न किया जाएगा। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया।
देहरादून जनपद के सभी 06 विकास खंडों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक सहित चार मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे। इस प्रकार 235 टेबल पर 1175 कार्मिक तैनात रहेंगे। विकासखंड चकराता की 137 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 24, कालसी के 130 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 24 और विकास नगर के 247 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 60 टेबल लगाई जाएंगी।
वहीं विकासखंड सहसपुर के 242 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 50, रायपुर के 61 मतदेय स्थलों की मतगणना के लिए 30 और डोईवाला के 273 मतदेय स्थलों की मतगणना हेतु 47 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए पहले रेंडमाइजेशन 25 प्रतिशत रिजर्व के साथ कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन कर दिया गया है।रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चैहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments