Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यप्रदेश में 447 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

प्रदेश में 447 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन मरीजों की मौत नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 447 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों ने दम तोड़ा है। शनिवार को 624 ठीक हुए हैं और 6512 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 88234 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 13 जिलों में 447 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 193, अल्मोड़ा में 07, हरिद्वार में 88, पौड़ी में 27, चमोली में 04, पिथौरागढ़ में 34, नैनीताल में 31, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 24, रुद्रप्रयाग में 01, उत्तरकाशी में 23, बागेश्वर में 02, चंपावत जिले में छह संक्रमित मिले हैं। शनिवार को राज्य में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 227 हो गई है। आज 624 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 78717 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 6512 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments