Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में सायं पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान

राज्य में सायं पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान हुआ। चमोली जनपद के प्राथमिक विद्यालय गाड़ी बूथ पर अपराह्न 4 बजकर 25 मिनट पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। बूथ पर 5 बजकर 40 मिनट पर नई ईवीएम मशीन लगाई गई, जिसके बाद शेष बचे आठ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्तराखंड की पांच सीटों में शामिल गढ़वाल सीट के लिए रुद्रप्रयाग जनपद में अपराह्न 3 बजे तक कुल 47.42 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस दौरान केदारनाथ विस में 49.11 और रुद्रप्रयाग विस में 45.97 फीसदी मतदान हुआ। जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 97250 पुरुष और 98373 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 5295 युवा मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से कुछ ने वोट दिया। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। साथ ही महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुरड़ में मतदान भी किया। विकासनगर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर स्थित मतदान स्थल में मतदान कर्मी कमल सिंह (46) के अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। जहां से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन डोगरा ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2019 में तीन बजे तक 48.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मतदान पड़े। वहीं मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। टिहरी गढ़वाल में एक नवविवाहित जोड़े ने पीडब्लूडी बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद हरिद्वार में 01 बजे तक 44.00 और देहरादून जिले की तीन विधानसभा को जोड़कर पूरे हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 39.41 प्रतिशत मतदान हुआ। हरिद्वार ग्रामीण में सबसे ज्यादा 48.55 प्रतिशत व ऋषिकेश विधानसभा में सबसे कम 32.80 मतदान हुआ है।
रुड़की में राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान के लिए आई एक महिला ने चुनाव अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। महिला मतदान केंद्र पर पर्ची लेकर आईं थी। इस दौरान वह अपना आधार कार्ड लाना भूल गई। महिला ने चुनाव अधिकारी को मोबाइल में पड़ा अपना आधार कार्ड दिखाया। इस पर चुनाव अधिकारी भड़क गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments