Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत ने पोस्ट साझा कर उठाए सवाल, स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी...

हरीश रावत ने पोस्ट साझा कर उठाए सवाल, स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे क्यों बंद हो रहे बार-बार

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह शुरू हो गई है I इसी के चलते मतगणना से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हरीश ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया है I पोस्ट में लिखा है कि क्या चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी इस तथ्य का संज्ञान लेंगे कि हरिद्वार के अंदर स्ट्रांग रूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे अभी तक तीन बार बंद हो चुके हैं।

उन्होंने लिखा है कि लोगों को पुख्ता तौर पर संदेह है कि राज्य सरकार की प्रतिष्ठा एक-दो मामलों में दांव पर लगी हुई है। इसलिए वह किसी भी तरह चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। कम से कम चुनाव की निष्पक्षता को और इस तरीके से स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद होने लग जाएंगे तो इसे क्या कहा जाएगा। एक बार तो समझ में आता है, लेकिन तीन-तीन बार होना संयोग नहीं हो सकता है। यह संदेह पैदा करता है। इस विषय में मुख्य चुनाव अधिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments