Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में एसएफए चैंपियशिप के छठे दिन बास्केटबॉल, जूडो और शूटिंग प्रतियोगिताओं...

देहरादून में एसएफए चैंपियशिप के छठे दिन बास्केटबॉल, जूडो और शूटिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

देहरादून। देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के छठे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा और प्रतियोगिता देखने को मिली। जूडो, बास्कटबॉल और शूटिंग इस दिन के आकर्षण केन्द्र बन गए, पूरे राज्य से युवा एथलीट्स ने इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज 70 टीमों ने कबड्डी में हिस्सा लिया तथा इस पारम्परिक खेल में अंडर-17 गर्ल्स एवं अंडर-14 ब्वॉयज कैटगरी में जबरदस्त जोश देखने को मिला। गर्ल्स अंडर-14 मैच में आचार्यकुलम विजेता रहा, वहीं सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
स्विमर्स ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया, जहां डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून से समृद्धि रावत ने गर्ल्स अंडर-12 50 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता, वहीं एशियन स्कूल से भास्वत मित्रा ने अंडर-18 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता। जूडो में भी रोमाचंक प्रदर्शन देखने को मिला, परेड ग्राउण्ड में अंडर-8 से अंडर-19 तक ब्वॉयज एवं गर्ल्स कैटेगरीज में शानदार प्रतिस्पर्धा हुई। मार्शल आर्ट के इस खेल ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और दर्शकों को बांधे रखा।
दर्शकों के एक और पसंदीदा खेल बॉस्केटबॉल की बात करें तो परेड ग्राउण्ड में अंडर-14 और अंडर-16 ब्वॉयज कैटेगरी तथा अंडर-14 से अंडर-18 गर्ल्स कैटेगरीज में मैच खेले गए। गर्ल्स अंडर-14 कैटेगरी में सेंट मेरी स्कूल, क्लेमेंट टाउन ने गोल्ड जीता, डीपीएसजी देहरादून ने सिल्वर जीता तथा सुभाष चन्द्रा बोस एकेडमी ने ब्रॉन्ज मैडल जीता।
जसपाल राना शूटिंग रेंज में शूटिंग प्रतियोगिताएं हुईं, अंडर-14 अंडर-17 कैटगरी में ब्वॉयज ने तथा अंडर-14 कैटेगरी में गर्ल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में न्यू बीरशेबा पब्लिक स्कूल से जसपाल राना ने ब्वॉयज अंडर-19 (57-60 किलो) कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीता, वहीं गैलेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल से अदिती चांद ने गर्ल्स अंडर-19 (60-63 किलो) कैटेगरी में जीत हासिल की।
छठे दिन चैस, फुटबॉल, कबड्डी और स्केटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहीं, विभिन्न आयुवर्गां के एथलेटिक्स ने अपने स्कूल को लीडरबोर्ड में टॉप पर लाने के लिए प्रतियोगिता की। वास्तव में फुटबॉल में 160 से अधिक टीमों ने गोल्ड के लिए मुकाबला किया। वहीं दूसरी ओर वॉलीबॉल पर भी सबकी निगाहें टिकी नहीं, 100 से अधिक टीमों ने इस खेल में हिस्सा लिया। सातवें दिन चैस, जूडो और शूटिंग के फाइनल होंगे। अब तक का मुकाबला जबरदस्त रहा है और उम्मीद है कि फाइनल्स में भी युवा एथलीट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण देखने को मिलेगा।  चैम्पियनशिप में रोजाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments