Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबकरी पालकों को गोट वेली प्रोजक्ट के तहत ऋण वितरित

बकरी पालकों को गोट वेली प्रोजक्ट के तहत ऋण वितरित

देहरादून/कालसी। विकासखण्ड-कालसी के ग्राम मटियावा में गोट वेली प्रोजक  के तत एफपीओ के माध्यम से भेड़ बकरी शिविर आयोजित किया गया। गोट वेली प्रोजक्ट के अन्तर्गत 10 बकरी पालकों की बकरियों का वर्णित एफपीओ के माध्यम से संगठित कर कालसी गोट वेली की स्थापना की जा रही है।
 मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के सहयोग से 10 बकरी पालकों को गोट वेली प्रोजक्ट के तहत 300 रुपए प्रति बकरी पालक का ऋण वितरित किया गया। भेड़ बकरी पालकों की मूल्य श्रंखला को प्रोत्साहित करने के लिए पशुचिकित्सा अधिकारी, देहरादून के सहयोग से 600 रुपए प्रति परिवार बकरी पालकों को सहायता धनराशि जिला योजना से  दी जाएगी। रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबन्धक कैलाश चन्द्र ने बताया कि कि य प्रदेश का  प्रथम भेड़ एवं बकरी पालक एफपीओ है। इसके माध्यम से भेड़ बकरी आधारित मूल्य श्रृंखला को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्राम मटियावा में पशुपालन विभाग के माध्यम से व ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ। कालसी भेड़ बकरी किसान उत्पादन संगठन स्वायत्त सहकारिता कालसी राज्य का पहला भेड़ बकरी पालक समू है। शिविर में पशुपालन विभाग ने इस योजना के अन्तर्गत चयनित बकरी पालकों द्वारा क्रय बकरियों की टैगिंग, पशु औषधि वितरण, बंध्याकरण एवं पशुचिकित्सा परामर्श आदि गतिविधियों से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विद्यासागर कापडी ने बकरी पालकों का मार्गदर्शन किया गया। गोट वेली प्रोजक्ट के क्रियान्वयन के लिए आगे की रणनीति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक डा. वरुण अग्रवाल, डा. राजीव शर्मा, डा. नरेन्द्र सिंह, रीप परियोजना का स्टाॅफ, ग्राममटियावा के ग्राम प्रधान मिजान दास, एफपीओ गठनकर्ता संजीव चैहान एवं समस्त बकरी पालक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments