Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआवासीय भवन टूटने से 7 लोग मलबे में दबे 2 की मौत,...

आवासीय भवन टूटने से 7 लोग मलबे में दबे 2 की मौत, 5 घायल

चमोली: जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 7 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 7 लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसमें से 5 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 2 लोग मृत घोषित किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ के पास हेलंग में मंगलवार रात एक इमारत ढह गई। सूचना पर देर रात एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और कंक्रीट की छतों को काटकर 5 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिनके शव मलबे से बाहर निकाल लिये गये है।

हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था। जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और बढ़ गई है। अस्पताल में भर्ती 2 गंभीर घायलों को आज सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में ही उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments