Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसंस्कृति विभाग व भारतीय सैन्य अकादमी ने संयुक्त रूप से लगाई चित्रकला...

संस्कृति विभाग व भारतीय सैन्य अकादमी ने संयुक्त रूप से लगाई चित्रकला प्रदर्शनी

देहरादून: आजादी का अमृत महोत्सव योजना के तहत भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून व संस्कृति विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त रूप से दिनांक 14 अगस्त से 20 अगस्त तक हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, नींबू वाला गढी कैंट, देहरादून में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भारती किया गया है। चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ सचिव संस्कृत विभाग हरिश्चंद्र सेमवाल ने 14 अगस्त को किया। इस अवसर पर निदेशक संस्कृति बीना भट्ट एवं भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के ग्रुप कैप्टन प्रणव शिदगे सहित आईएमए के जेंटलमैन कैडेट समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निदेशक संस्कृति बीना भट्ट ने बताया कि इस चित्रकला प्रदर्शनी में लगाई गई सभी पेंटिंग भारतीय सैन्य अकादमी के जेंटलमैन कैडेट द्वारा तैयार की गई है, जो पेंटिंग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए दिनांक 14 अगस्त से 20 अगस्त तक खुली रहेगी। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में हिमालय सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट, देहरादून में क्रेडिट की पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए लगाया गया है जो कि भारतीय सैन्य अकादमी की आर्ट्स क्लब का हिस्सा है।

निदेशक संस्कृति के ने यह भी अवगत कराया कि आर्ट क्लब आईएमए की जेंटलमैन कदटोनियम अपनी परिवार के द्वारा जो आकृतियां तैयार की गई है उन आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा हैI बताया कि जेंटलमैन कैडेट ने जो भी पेंटिंग तैयार की हैंI

इस प्रदर्शन में लगभग 54 पेंटिंग प्रदर्शित की गई है, आईएमए की जेंटलमैन कैडेट द्वारा तैयार की गई प्रत्येक पेंटिंग में कई अभिव्यक्तियों को कहना आवास पर उतर गया है, उन्होंने यह भी अवगत कराया कि आईएमए की जेंटलमैन कैडेट हमारे युवाओं को रोल मॉडल होते हैं, जिससे युवाओं में कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति पैदा होती है।

इन्हीं भावनाओं को देखते हुए सस्कृति विभाग ,उत्तराखंड एवं उत्तराखंड भारतीय सैन्य अकादमी द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की चित्रकला प्रदर्शनियो का आयोजन किया जाता रहा है। बीना भट्ट ने यह भी अवगत कराया कि यह पेंटिंग प्रदर्शनी 20 अगस्त 2023 तक आम जनमानस के लिए सुबह 10:00 बजे साय 5:30 बजे तक प्रत्येक दिन निशुल्क खुली रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments