Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचिकित्सालय में पार्किंग सहित मूलभूत सुविधाएं हों उपलब्ध: जिलाधिकारी

चिकित्सालय में पार्किंग सहित मूलभूत सुविधाएं हों उपलब्ध: जिलाधिकारी

-3 एयर काटेन तथा 3 एयर प्यूरी फायर लगाने की अनुमति प्रदान

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति, सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी की बैठक कैम्प कार्यालय में ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में  मरीजों व उनके तिमारदारों के लिए उचित व्यवस्थाओं समेत चिकित्सालय में पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था हेतु दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी रखने तथा चिकित्सालय में धुलाई व्यवस्था हेतु रखे गए कार्मिक व धोबी के पारिश्रमिक में धनराशि बढ़ाने, चिकित्सालय में शल्य कक्ष, लेबर रूम एवं आईसीयू में 3 एयर काटेन तथा 3 एयर प्यूरी फायर लगाने की अनुमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बढ़ाई जा रही व्यवस्था एवं उपकरण आदि के संबंध में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक राजकीय सेन्ट मैरीज चिकित्सालय मसूरी डॉ. यतिन्द्र सिंह, उपकोषाधिकारी सुरेन्द्र दत्त थपलियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप ढौड़ियाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments