Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यप्रदेश में 713 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

प्रदेश में 713 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 713 नए मरीज मिले, पांच संक्रमितों की मौत हुई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से 2155 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 8235 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में 35, बागेश्वर में 16, चमोली में 81, चम्पावत में 13, देहरादून में 227, हरिद्वार में 107, नैनीताल में 48, पौड़ी में 39, पिथौरागढ़ 23, रुद्रप्रयाग में 48, टिहरी में 19, यूएस नगर में 43 और उत्तरकाशी में 14 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को देहरादून में तीन और नैनीताल में दो मरीजों की मौत हो गई। 23 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 23 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.1 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 87 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments