Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना वायरस से संक्रमित हुए LBSNA के 84 अधिकारी

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए LBSNA के 84 अधिकारी

देहरादून: प्रदेश में लगातार कारोंना संक्रमण के मामले आ रहे हैं | वहीं 19 जनवरी को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज उप्रेती ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 480 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का एक दल रविवार को गुजरात से यहां पहुंचा था। देहरादून रेलवे स्टेशन पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच की गयी थी जिसमें 84 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होते ही सभी को पृथकवास में रखा गया है।

इसी बीच, राज्य पुलिस मुख्यालय में भी 25 कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। जिसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संक्रमित कर्मियों से एहतियात बरतने और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच करवाने और स्वयं को पृथकवास में रखने का अनुरोध किया है। उप्रेती ने बताया कि पुलिस विभाग के सभी कर्मियों को कोविड टीके की दोनों खुराके लगी हुई थीं और कारण उनमें बहुत हल्के लक्षण पाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments