Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधयुवती की निजी फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की दी धमकी,...

युवती की निजी फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : गूगल अकाउंट हैक कर युवती को पैसो के लिए ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। हालाँकि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक ने देहरादून निवासी युवती का गूगल अकाउंट हैक कर उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने थाने में सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके गूगल अकाउंट को हैक कर दिया है। वह अज्ञात व्यक्ति फोन करके उसकी निजी फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेजेस कर ब्लैकमेल कर रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि यह नंबर हरिद्वार का है I बुधवार को आरोपित को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान सागर गिरी निवासी ग्राम गाधारोना लंढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments