Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, बद्रीनाथ में जमकर हुई बर्फ़बारी

प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, बद्रीनाथ में जमकर हुई बर्फ़बारी

देहरादून: प्रदेश में लगातार सर्दी का कहर जारी है | वहीं पश्चिमी उफान के चलते फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। सुबह से ही देहरादून सहित अन्य कईं इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।और इसी बीच बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है।

यमुनोत्रीधाम के साथ ही आसपास की चोटियों बंदरपूंछ, सप्त ऋषिकुंड, बालीपास, गरुड़ गंगा टॉप पर सर्द मौसम के कारण लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अतिरिक्त धाम से लगे गांव खरशाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी, फूलचट्टी, बनास गांव क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी देखी गई है। बुधवार रात से मुनस्यारी में बारिश हो रही है और ऊंची चोटियों में हिमपात जारी है। यहां कालामुनि में 2 इंच, बेतूलीधार में 2 इंच और खलिया में 1 फिट बर्फ पड़ चुकी है। यह इस सीजन की 12वीं बर्फबारी है।

श्रीनगर में बछेली खाल के समीप मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की आहट का असर है। शुक्रवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना देखी जा रही है। वहीं राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई हैं। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments