Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यपरिवार नियोजन कार्यक्रम में महिला नसबंदी का 98 % का टारगेट हुआ...

परिवार नियोजन कार्यक्रम में महिला नसबंदी का 98 % का टारगेट हुआ पूरा

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया गया I जिसके तहत 288 महिला नसबंदी शिविर आयोजित किये गये I शिविरों में 288 केसों के सापेक्ष 281 महिला नसबंदी केस करते हुए 98 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जनपद के 75 हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर व उपकेंद्र स्तर पर सास-बहू पति सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर व उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाओं की सास-बहू व पतियों की गोष्ठी कराई गई एवं उनको परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थाई विधियों के साथ ही दो बच्चों के बीच में न्यूनतम 3 वर्ष के अंतराल के बारे में जागरुक किया गया।

इसके साथ ही शिविरों में परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में आशा, एएनएम, सीएचओ एवं परिवार नियोजन काउंसलर के माध्यम से पात्र दंपत्तियों को नियमित रूप से जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला नसबंदी केस डाॅ. लोकेश सलुजा, लैप्रोस्कोपिक सर्जन, उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर की टीम द्वारा की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments