Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसागंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का...

गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत एक घायल

देहरादून: महाशिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली हरिद्वार हाईवे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही इनकी कार हाईवे पर ढंढेरी ख्‍वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई।

हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को कार से निकाला। हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया I घायल को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments