Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, दो हजार से अधिक नए...

कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, दो हजार से अधिक नए मामले आए सामने

देहरादून: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले सामने आयें हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोविड के 2 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपडेट जारी करते हुए बताया कि, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज हुए हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को देश में कोरोना के 1829 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले दस संक्रमितों में छह केरल और एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 0.50 फीसद हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए डेटा के बाद अब देश में कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 4,31,29,563 हो गया हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक देश में होने वालों की मौतों की संख्या 5,24,303 है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 0.04 फीसद है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसद हो गया है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 228 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

प्रतिदिन का पाजिटिविटी रेट 0.50 फीसद दर्ज हुआ है और साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 0.55 फीसद है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा 7 अगस्त 2020 को 20 लाख के पार चला गया था। 5 सितंबर को यह आंकड़ा 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चला गया था। 28 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक दर्ज की गई, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख ओर 19 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ से अधिक हो गया था। पिछले साल यानि 2021 में 4 मई को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया और 23 जून को यह ग्राफ 3 करोड़ से भी अधिक पर पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments