Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिराहुल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपनी सोच से पूरे...

राहुल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला रही है भाजपा

देहरादून: राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथ लिया हैं| उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है, बस अब एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे।

लंदन में आयोजित ‘भारत के लिए विचार’ सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है इसका मुख्य कारण बीजेपी की सोच और बंटवारे की राजनीति है| भाजपा ने अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है, बस अब एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे।

राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है कि देश को बचाकर रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है उसे और बेहतर कार्य करना होगा। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70 फीसद लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में किरोसिन फैला दिया है। राज्यों की ताकत का हनन करने के लिए ईड, सीबीआई को जरिया बना लिया गया है। यहीं नहीं, राहुल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक कंपनी के लिए सभी हवाई अड्डों, सभी बंदरगाहों, सभी बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करना बहुत खतरनाक है। यह निजी क्षेत्र का एकाधिकार के रूप में कभी अस्तित्व में नहीं रहा।

राहुल गांधी ने कहा कि यह एक और पहलू है जो बातचीत का गला घोंट रहा है क्योंकि पूंजी की इस एकाग्रता के माध्यम से मीडिया का नियंत्रण है। ब्रिटेन की यात्रा पर गए राहुल गांधी ने सम्मेलन की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा कीं। इन तस्वीरों में वह विपक्षी दलों के नेताओं राजद के तेजस्वी यादव, मनोज झा, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और माकपा के सीताराम येचुरी के साथ नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments