Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयअसम में बाढ़ का कहर जारी, 14 लोगों की हुई मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 14 लोगों की हुई मौत

देहरादून: असम में बाढ़ के कारण स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। अब तक बाढ़ की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। असम के 29 राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है।

असम में बाढ़ का कहर जारी है। शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला| लेकिन नगांव, होजई, कछार और दरांग जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

नगांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52,709 लोग प्रभावित हुए हैं|

वहीं पिछले छह दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हाफलोंग राज्य को भरी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस जिले में घरों की दीवारें भी टूट चुकी हैं।  अनियंत्रित पानी ने यातायात को रोक दिया है और लोगों के लिए अपने घरों में रहना लगभग असंभव हो गया है।

कछार, लखीमपुर और नगांव जिलों में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 80,036.90 हेक्टेयर फसल भूमि और 2,251 गांव अभी भी पानी के नीचे हैं और कुल 74,705 बाढ़ प्रभावित लोग वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 234 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टीला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतर, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों से भूस्खलन की सूचना मिली है। भूस्खलन के कारण जतिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फिडिंग में रेलवे लाइन ब्लाक हो गई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments