Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम सहित पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी

चारधाम सहित पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: केदारनाथ और बद्रीनाथ में सुबह से ही बर्फबारी हो रही हैं। साथ ही गंगोत्री यमुनोत्री,  जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज बारिश हो रहीहैं। जबकि, हेमकुंड साहिब में हिमपात हुआ। वहीं कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी है।

देहरादून में बारिश होने से सोमवार से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम आंका गया है। इसके तहत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं आज मंगलवार को तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम आंका गया, जोकि 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून में तेज वर्षा और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गयी है।

साथ ही सोमवार से मौसम बिगड़ने के चलते प्रदेश में मलवा निकालने का कार्य भी बाधित हुआ है। बारिश का पानी जमा होने से वाहन चलाने में चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments