Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराकेश टिकैत ने सरकार के सामने रखी किसानों के लिए परिवहन सब्सिडी...

राकेश टिकैत ने सरकार के सामने रखी किसानों के लिए परिवहन सब्सिडी देने की मांग

देहरादून: मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत ने किसानों को परिवहन सब्सिडी देने की बात सामने रखी I पछवा दून दौरे पर आए राकेश टिकैत ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार पहाड़ के पानी का उपयोग पहाड़ के लिए नहीं कर रही है। 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहाड़ की 60 प्रतिशत खेती आज भी बरसात पर निर्भर है जबकि नदियों के उद्गम स्थल पर्वतीय क्षेत्रों में ही हैं। बावजूद इसके सरकार पहाड़ों में सिंचाई के साधन विकसित नहीं कर रही है, जिससे किसान पलायन करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने के लिए परिवहन सब्सिडी दी जानी चाहिए। प्रदेश में विलेज टूरिज्म पॉलिसी लागू कर गांव से पलायन को रोका जाना चाहिए।

साथ ही किसी कानूनों के खिलाफ चले लंबे आंदोलन पर किसान नेता ने कहा कि आंदोलन के बाद सेअब सरकारों की जुबान पर हरदम किसान और मूल शब्द आते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए नीति लागू की जानी जरूरी है।

किसान यूनियन में चल रहे विवाद को लेकर टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन में कोई गुटबाजी नहीं है जिसके विचार नहीं मिल रहे हैं वह अलग जा रहा है। विचारधारा मिलनी जरूरी है ताकि सारे देश के किसान एक हैं I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments