Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी गुंजी में करेंगे साईकिल रैली का उद्घाटन, विभिन्न राज्यों से...

मुख्यमंत्री धामी गुंजी में करेंगे साईकिल रैली का उद्घाटन, विभिन्न राज्यों से 58 प्रतिभागी पहुंचे गुंजी

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव के चलते धारचूला की चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में साइकिल रैली का आगाज बुधवार यानी आज किया जाएगा। साइकिल रैली के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 58 प्रतिभागी सोमवार की देर रात गुंजी पहुंच चुके है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइकिल रैली का उद्घाटन करेंगे । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सीमांत के पांच थानों धारचूला, पांगला, बलुवाकोट, जौलजीबी और अस्कोट से पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ के दौरे पर है। अपने एक दिवसीय दौरे के तहत वह अपने पैतृक गांव हड़खोला भी जाएंगे। सीएम धामी सुबह देहरादून से अपने पैतृक गांव हड़खोला के लिए रवाना हुए I कुछ समय गाँव में बिताने के बाद वह हड़खोला से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर पांखू के आइटीआइ हैलीपैड पहुंचे I साथ ही इस दौरान सीएम धामी पांखू स्थित प्रसिद्ध न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे I जिसके बाद सीएम धामी पांखू हैलीपैड से गुंजी हैलीपैड पहुंचेंगे।

इस दौरान कुमांऊं मंडल विकास निगम द्वारा उत्त्तराखंड में सर्वाधिक ऊंचाई में कुटी यांग्ती में रीवर राफिटंग भी कराई जाएगी। रीवर राफ्टिंग बुधवार और गुरुवार को होगी। इसके अलावा वर्ड वॉचिंग होगी । क्षेत्र में उच्च हिमालय में पहली बार हो रही साइकिल रैली को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments