Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डफिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, बारिश-बर्फबारी के कारण रोकी गई थी यात्रा

फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, बारिश-बर्फबारी के कारण रोकी गई थी यात्रा

देहरादून: मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा आज बुधवार को मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू कर दी गई है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को भी शुरु कर दिया गया है।

केदारनाथ धाम के लिए सुबह 8:00 बजे से यात्रियों के वाहनों को भेजना शुरू कर दिया था। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम  7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया।

प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रही है। साथ ही यात्रा में नौ कंपनियां हेली सेवा प्रदान कर रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंचे है। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीवार्द लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण हजारों तीर्थ यात्रियों के पैदल मार्ग में चोटिल होने के खतरे को देखते हुए यात्रा को रोक दिया गया था। जिस कारण यात्रा आधे दिन ही चलने के बाद रोक दी गई थी। जिसके बाद चार धामों में जाने वाले करीबन 12 हजार तीर्थयात्रियों को अलग अलग पड़ावो पर ही रोक दिया गया था।

वहीं बुधवार को मौसम साफ़ होते ही अलग अलग चरणों से यात्री अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो चुकें हैं। बता दें कि गौरीकुंड से भी घोड़ा-खच्चर की आवाजाही रोक दी गयी थी। वह आज मौसम के खुलते ही फिर से चालू कर दी गयी है। लेकिन अभी भी पैदल मार्ग का खतरा यात्रियों के लिए बना हुआ है। जिसके लिए पुलिस को अलर्ट मोड़ पर तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments