Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधट्रेन से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, वजह जानकार लोग हुए हैरान

ट्रेन से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, वजह जानकार लोग हुए हैरान

देहरादून:  पड़ोसी व्यपारियों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या I हनुमान चौक के निकट पीपल मंडी के एक व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी । यह कदम उठाने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो साझा करते हुए तीन अन्य व्यापारियों पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया।

विनोद कुमार गुप्ता पीपल मंडी में राशन के व्यापारी हैं। उनका बेटा शिवम गुप्ता भी उनके साथ राशन की दुकान चलाता था। मंगलवार को शिवम डिफेंस कालोनी से गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंचा। वहां उसने एक वीडियो बनाया। वीडियो में शिवम ने पड़ोसी दुकानदारों पर धमकाने और दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह वीडियो शिवम ने अपने परिचितों को भेजा।

वीडियो शेयर करने के बाद उसके ट्रेन से कटने की सूचना स्वजन को मिली। पीपलमंडी में खबर पहुंची तो पड़ोसी व्यापारियों की इस हरकत पर अन्य व्यापारी आक्रोशित हो गए। उत्पीडऩ के आरोपित व्यापारियों को क्षेत्र के अन्य व्यापारियों ने पीट दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस बीच बड़ी संख्या में व्यापारी शहर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments