Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeअपराधप्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

देहरादून: थाना रायवाला क्षेत्र में दो सप्ताह पहले एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था I अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है I उसकी पत्नी ने बीमारी को मौत का कारण बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी। हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी अमिता ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया था।

मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मंगलवार की शाम मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बुधवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments