Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिकपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए करवाया अपना नामांकन

कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए करवाया अपना नामांकन

देहरादून: उत्‍तर प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के ल‍िए आज बुधवार को सपा पार्टी की तरफ से कप‍िल स‍िब्‍बल ने अपना नामांकन कर द‍िया है। ड‍िम्‍पल यादव और जावेद अली खान भी आज नामांकन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। इन 11 सीट के लिए दस जून को होने वाले चुनाव के लिए आज राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने नामांकन क‍िया। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव मौजूद रहे। 

नामांकन के बाद कप‍िल स‍िब्‍बल ने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं हूं। मैंने सपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। मैंने कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं। उन्‍होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया।

कपिल सिब्बल ने कहा 2024 को लेकर हम सब एक साथ आ रहे हैं। हम एक साथ केंद्र सरकार की कमियों को उजागर करेंगे। सब एक साथ मिलकर जनता के बीच बात रखेंगे।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी उपस्थित थे। अखिलेश ने सिर्फ इतना कहा कि हमारे तीनों प्रत्याशी बारी-बारी से आकर नामांकन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments