Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने दिए निर्देश, अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र करें तैयार

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र करें तैयार

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की| इस दोरान उन्होंने अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए| साथ ही इस पोर्टल पर अधिक सेवाओं को जोड़े जाने के भी निर्देश दिए|

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की थी। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों का अध्ययन कर अपने प्रदेश में भी लागू किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल में लगातार सुधार लाने की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए फीडबैक की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपनी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने पेंडेंसी को अभियान चला कर अगले 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही इसमें विभागों के लिए रैंकिंग सिस्टम भी शामिल करने एवं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लिस्ट में उपर रखे जाने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्नति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अंतर्विभागीय मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाना है। उन्नति पोर्टल का इस दिशा में ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन किया जा सके इसके लिए लगातार सिस्टम में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आम जन को घर पर उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चारधाम मार्गों में ऐसे क्षेत्रों जो नेटवर्क से आच्छादित नहीं हैं, को शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आईटीडीए व कैल्क बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को कंप्यूटर का एडवांस नॉलेज मिल सके इसके लिए लगातार कोर्स अपडेट किए जाने और अधिक से अधिक कोर्स शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती सौजन्या, निदेशक आईटीडीए श्री अमित कुमार सिन्हा, और अपर सचिव IT आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments