Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकियों ने की एक हिंदू अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

आतंकियों ने की एक हिंदू अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

देहरादून: कुलगाम जिला में आतंकियों ने एक अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान हो गयी हैं।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले गोपालपोरा में आतंकियों ने एक हिंदू अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान रजनी बाला के रूप में हुई है। वह मूलत: जम्मू संभाग के सांबा जिले के गांव नानके चक गांव की रहने वाली थी। वह चवलगाम कुपवाड़ा में एक किराए के मकान में रहती थी।

बताया जा रहा है कि आज जिस शिक्षिका रजनी बाला की हत्या की गई है, वह अनुसूचित जाति वर्ग के कोटे से नियुक्त हुई थी। उसकी पोस्टिंग 2009 में कश्मीर में ही हुई। उसके पति राजकुमार भी शिक्षक हैं। उनकी नौ साल की एक बेटी है, जो कुलगाम के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है।

19 दिनों में कश्मीर घाटी में सरकारी नौकरी करने वाले कश्मीरी हिंदू की हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पूर्व 12 मई को आतंकियों ने चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत क्लर्क राहुल भट्ट को उसके कार्यालय में ही मौत के घाट उतार दिया था। राहुल भट्ट की हत्या पर पूरे जम्मू कश्मीर में भड़ा गुस्सा अभी शांति भी नहीं हुआ कि दूसरी हत्या फिर कर दी गई।

विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने इस हत्या के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग आतंकियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments