Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिदो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

देहरादून: गुजरात में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। 18 मई को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया था।

गुजरात में पाटीदार समुदाय से आने वाले हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें थीं।

हार्दिक ने बीते हफ्ते भाजपा की टिकट पर गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।’

कांग्रेस छोड़ने के बाद हार्दिक पटेल लगातार पार्टी पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखकर पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए थे। हार्दिक ने कहा था कि कांग्रेस केवल केंद्र के विरोध की राजनीति तक ही सीमित रह गई है। इससे आगे उसके पास न कोई नीति है और न ही वो कुछ करना चाहती है।

हार्दिक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि गुजरात के लोगों और उनके मुद्दों की पार्टी को कोई चिंता नहीं है। मुद्दों को कमजोर करने का काम खुद पार्टी के नेता ही कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments